1
|
उसकी नेव पवित्र पर्वतों में है; |
2
|
और यहोवा सिय्योन के फाटकों को याकूब के सारे निवासों से बढ़ कर प्रीति रखता है। |
3
|
हे परमेश्वर के नगर, तेरे विषय महिमा की बातें कही गई हैं। |
4
|
मैं अपने जान- पहचान वालों से रहब और बाबेल की भी चर्चा करूंगा; पलिश्त, सोर और कूश को देखो, यह वहां उत्पन्न हुआ था। |
5
|
और सिय्योन के विषय में यह कहा जाएगा, कि अमुक अमुक मनुष्य उस में उत्पन्न हुआ था; और परमप्रधान आप ही उसको स्थिर रखेगा। |
6
|
यहोवा जब देश देश के लोगों के नाम लिख कर गिन लेगा, तब यह कहेगा, कि यह वहां उत्पन्न हुआ था॥ |
7
|
गवैये और नृतक दोनों कहेंगे कि हमारे सब सोते तुझी में पाए जाते हैं॥ |
Psalms 87:1 Hindi Language Bible Words basic statistical display
COMING SOON ...