1
|
इस्राएल यह कहे, कि यदि हमारी ओर यहोवा न होता, |
2
|
यदि यहोवा उस समय हमारी ओर न होता जब मनुष्यों ने हम पर चढ़ाई की, |
3
|
तो वे हम को उसी समय जीवित निगल जाते, जब उनका क्रोध हम पर भड़का था, |
4
|
हम उसी समय जल में डूब जाते और धारा में बह जाते; |
5
|
उमड़ते जल में हम उसी समय ही बह जाते॥ |
6
|
धन्य है यहोवा, जिसने हम को उनके दातों तले जाने न दिया! |
7
|
हमार जीव पक्षी की नाईं चिड़ीमार के जाल से छूट गया; जाल फट गया, हम बच निकले! |
8
|
यहोवा जो आकाश और पृथ्वी का कर्ता है, हमारी सहायता उसी के नाम से होती है। |
Psalms 124:1 Hindi Language Bible Words basic statistical display
COMING SOON ...