1
|
हे सारी पृथ्वी के लोगों यहोवा का जयजयकार करो! |
2
|
आनन्द से यहोवा की आराधना करो! जयजयकार के साथ उसके सम्मुख आओ! |
3
|
निश्चय जानो, कि यहोवा ही परमेश्वर है। उसी ने हम को बनाया, और हम उसी के हैं; हम उसकी प्रजा, और उसकी चराई की भेड़ें हैं॥ |
4
|
उसके फाटकों से धन्यवाद, और उसके आंगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो! |
5
|
क्योंकि यहोवा भला है, उसकी करूणा सदा के लिये, और उसकी सच्चाई पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहती है॥ |
Psalms 100:2 Hindi Language Bible Words basic statistical display
COMING SOON ...