1
|
जब लोगों ने मुझ से कहा, कि हम यहोवा के भवन को चलें, तब मैं आनन्दित हुआ। |
2
|
हे यरूशलेम, तेरे फाटकों के भीतर, हम खड़े हो गए हैं! |
3
|
हे यरूशलेम, तू ऐसे नगर के समान बना है, जिसके घर एक दूसरे से मिले हुए हैं। |
4
|
वहां याह के गोत्र गोत्र के लोग यहोवा के नाम का धन्यवाद करने को जाते हैं; यह इस्राएल के लिये साक्षी है। |
5
|
वहां तो न्याय के सिंहासन, दाऊद के घराने के लिये धरे हुए हैं॥ |
6
|
यरूशलेम की शान्ति का वरदान मांगो, तेरे प्रेमी कुशल से रहें! |
7
|
तेरी शहरपनाह के भीतर शान्ति, और तेरे महलों में कुशल होवे! |
8
|
अपने भाइयों और संगियों के निमित्त, मैं कहूंगा कि तुझ में शान्ति होवे! |
9
|
अपने परमेश्वर यहोवा के भवन के निमित्त, मैं तेरी भलाई का यत्न करूंगा॥ |
Psalms 122:1 Hindi Language Bible Words basic statistical display
COMING SOON ...