1
|
हे धर्मियों यहोवा के कारण जयजयकार करो क्योंकि धर्मी लोगों को स्तुति करनी सोहती है। |
2
|
वीणा बजा बजाकर यहोवा का धन्यवाद करो, दस तार वाली सारंगी बजा बजाकर उसका भजन गाओ। |
3
|
उसके लिये नया गीत गाओ, जयजयकार के साथ भली भांति बजाओ॥ |
4
|
क्योंकि यहोवा का वचन सीधा है; और उसका सब काम सच्चाई से होता है। |
5
|
वह धर्म और न्याय से प्रीति रखता है; यहोवा की करूणा से पृथ्वी भरपूर है॥ |
6
|
आकाशमण्डल यहोवा के वचन से, और उसके सारे गण उसके मुंह ही श्वास से बने। |
7
|
वह समुद्र का जल ढेर की नाईं इकट्ठा करता; वह गहिरे सागर को अपने भण्डार में रखता है॥ |
8
|
सारी पृथ्वी के लोग यहोवा से डरें, जगत के सब निवासी उसका भय मानें! |
9
|
क्योंकि जब उसने कहा, तब हो गया; जब उसने आज्ञा दी, तब वास्तव में वैसा ही हो गया॥ |
10
|
यहोवा अन्य अन्य जातियों की युक्ति को व्यर्थ कर देता है; वह देश देश के लोगों की कल्पनाओं को निष्फल करता है। |
11
|
यहोवा की युक्ति सर्वदा स्थिर रहेगी, उसके मन की कल्पनाएं पीढ़ी से पीढ़ी तक बनी रहेंगी। |
12
|
क्या ही धन्य है वह जाति जिसका परमेश्वर यहोवा है, और वह समाज जिसे उसने अपना निज भाग होने के लिये चुन लिया हो! |
13
|
यहोवा स्वर्ग से दृष्टि करता है, वह सब मनुष्यों को निहारता है; |
14
|
अपने निवास के स्थान से वह पृथ्वी के सब रहने वालों को देखता है, |
15
|
वही जो उन सभों के हृदयों को गढ़ता, और उनके सब कामों का विचार करता है। |
16
|
कोई ऐसा राजा नहीं, जो सेना की बहुतायत के कारण बच सके; वीर अपनी बड़ी शक्ति के कारण छूट नहीं जाता। |
17
|
बच निकलने के लिये घोड़ा व्यर्थ है, वह अपने बड़े बल के द्वारा किसी को नहीं बचा सकता है॥ |
18
|
देखो, यहोवा की दृष्टि उसके डरवैयों पर और उन पर जो उसकी करूणा की आशा रखते हैं बनी रहती है, |
19
|
कि वह उनके प्राण को मृत्यु से बचाए, और अकाल के समय उन को जीवित रखे॥ |
20
|
हम यहोवा का आसरा देखते आए हैं; वह हमारा सहायक और हमारी ढाल ठहरा है। |
21
|
हमारा हृदय उसके कारण आनन्दित होगा, क्योंकि हम ने उसके पवित्र नाम का भरोसा रखा है। |
22
|
हे यहोवा जैसी तुझ पर हमारी आशा है, वैसी ही तेरी करूणा भी हम पर हो॥ |
Psalms 33:11 Hindi Language Bible Words basic statistical display
COMING SOON ...