1
|
ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसकी यह वंशावली है। |
2
|
ऐसाव ने तो कनानी लड़कियां ब्याह लीं; अर्थात हित्ती एलोन की बेटी आदा को, और अहोलीबामा को जो अना की बेटी, और हिव्वी सिबोन की नतिनी थी। |
3
|
फिर उसने इश्माएल की बेटी बासमत को भी, जो नबायोत की बहिन थी, ब्याह लिया। |
4
|
आदा ने तो ऐसाव के जन्माए एलीपज को, और बासमत ने रूएल को उत्पन्न किया। |
5
|
और ओहोलीबामा ने यूश, और यालाम, और को रह को उत्पन्न किया, ऐसाव के ये ही पुत्र कनान देश में उत्पन्न हुए। |
6
|
और ऐसाव अपनी पत्नियों, और बेटे-बेटियों, और घर के सब प्राणियों, और अपनी भेड़-बकरी, और गाय-बैल आदि सब पशुओं, निदान अपनी सारी सम्पत्ति को, जो उसने कनान देश में संचय की थी, ले कर अपने भाई याकूब के पास से दूसरे देश को चला गया। |
7
|
क्योंकि उनकी सम्पत्ति इतनी हो गई थी, कि वे इकट्ठे न रह सके; और पशुओं की बहुतायत के मारे उस देश में, जहां वे परदेशी हो कर रहते थे, उनकी समाई न रही। |
8
|
ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है: सो सेईर नाम पहाड़ी देश में रहने लगा। |
9
|
सेईर नाम पहाड़ी देश में रहनेहारे एदोमियों के मूल पुरूष ऐसाव की वंशावली यह है: |
10
|
ऐसाव के पुत्रों के नाम ये हैं; अर्थात ऐसाव की पत्नी आदा का पुत्र एलीपज, और उसी ऐसाव की पत्नी बासमत का पुत्र रूएल। |
11
|
और एलीपज के ये पुत्र हुए; अर्थात तेमान, ओमार, सपो, गाताम, और कनज। |
12
|
और ऐसाव के पुत्र एलीपज के तिम्ना नाम एक सुरैतिन थी, जिसने एलीपज के जन्माए अमालेक को जन्म दिया: ऐसाव की पत्नी आदा के वंश में ये ही हुए। |
13
|
और रूएल के ये पुत्र हुए; अर्थात नहत, जेरह, शम्मा, और मिज्जा: ऐसाव की पत्नी बासमत के वंश में ये ही हुए। |
14
|
और ओहोलीबामा जो ऐसाव की पत्नी, और सिबोन की नतिनी और अना की बेटी थी, उसके ये पुत्र हुए: अर्थात उसने ऐसाव के जन्माए यूश, यालाम और कोरह को जन्म दिया। |
15
|
ऐसाववंशियों के अधिपति ये हुए: अर्थात ऐसाव के जेठे एलीपज के वंश में से तो तेमान अधिपति, ओमार अधिपति, सपो अधिपति, कनज अधिपति, |
16
|
को रह अधिपति, गाताम अधिपति, अमालेख अधिपति: एलीपज वंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए: और ये ही आदा के वंश में हुए। |
17
|
और ऐसाव के पुत्र रूएल के वंश में ये हुए; अर्थात नहत अधिपति, जेरह अधिपति, शम्मा अधिपति, मिज्जा अधिपति: रूएलवंशियों में से, एदोम देश में ये ही अधिपति हुए; और ये ही ऐसाव की पत्नी बासमत के वंश में हुए। |
18
|
और ऐसाव की पत्नी ओहोलीबामा के वंश में थे हुए; अर्थात यूश अधिपति, यालाम अधिपति, कोरह अधिपति, अना की बेटी ओहोलीबामा जो ऐसाव की पत्नी थी उसके वंश में ये ही हुए। |
19
|
ऐसाव जो एदोम भी कहलाता है, उसके वंश ये ही हैं, और उनके अधिपति भी ये ही हुए॥ |
20
|
सेईर जो होरी नाम जाति का था उसके ये पुत्र उस देश में पहिले से रहते थे; अर्थात लोतान, शोबाल, शिबोन, अना, |
21
|
दीशोन, एसेर, और दीशान; एदोम देश में सेईर के ये ही होरी जातिवाले अधिपति हुए। |
22
|
और लोतान के पुत्र, होरी, और हेमाम हुए; और लोतान की बहिन तिम्ना थी। |
23
|
और शोबाल के ये पुत्र हुए; अर्थात आल्वान, मानहत, एबाल, शपो, और ओनाम। |
24
|
और सिदोन के थे पुत्र हुए; अर्थात अय्या, और अना; यह वही अना है जिस को जंगल में अपने पिता सिबोन के गदहों को चराते चराते गरम पानी के झरने मिले। |
25
|
और अना के दीशोन नाम पुत्र हुआ, और उसी अना के ओहोलीबामा नाम बेटी हुई। |
26
|
और दीशोन के ये पुत्र हुए; अर्थात हेमदान, एश्बान, यित्रान, और करान। |
27
|
एसेर के ये पुत्र हुए; अर्थात बिल्हान, जावान, और अकान। |
28
|
दीशान के ये पुत्र हुए; अर्थात ऊस, और अकान। |
29
|
होरियों के अधिपति ये हुए; अर्थात लोतान अधिपति, शोबाल अधिपति, शिबोन अधिपति, |
30
|
अना अधिपति, दीशोन अधिपति, एसेर अधिपति, दीशान अधिपति, सेईर देश में होरी जाति वाले ये ही अधिपति हुए। |
31
|
फिर जब इस्राएलियों पर किसी राजा ने राज्य न किया था, तब भी एदोम के देश में ये राजा हुए; |
32
|
अर्थात बोर के पुत्र बेला ने एदोम में राज्य किया, और उसकी राजधानी का नाम दिन्हाबा है। |
33
|
बेला के मरने पर, बोस्रानिवासी जेरह का पुत्र योबाब उसके स्थान पर राजा हुआ। |
34
|
और योबाब के मरने पर, तेमानियों के देश का निवासी हूशाम उसके स्थान पर राजा हुआ। |
35
|
और हूशाम के मरने पर, बदद का पुत्र हदद उसके स्थान पर राजा हुआ: यह वही है जिसने मिद्यानियों को मोआब के देश में मार लिया, और उसकी राजधानी का नाम अबीत है। |
36
|
और हदद के मरने पर, मस्रेकावासी सम्ला उसके स्थान पर राजा हुआ। |
37
|
फिर सम्ला के मरने पर, शाऊल जो महानद के तट वाले रहोबोत नगर का था, सो उसके स्थान पर राजा हुआ। |
38
|
और शाऊल के मरने पर, अकबोर का पुत्र बाल्हानान उसके स्थान पर राजा हुआ। |
39
|
और अकबोर के पुत्र बाल्हानान के मरने पर, हदर उसके स्थान पर राजा हुआ: और उसकी राजधानी का नाम पाऊ है; और उसकी पत्नी का नाम महेतबेल है, जो मेजाहब की नतिनी और मत्रेद की बेटी थी। |
40
|
फिर ऐसाववंशियों के अधिपतियों के कुलों, और स्थानों के अनुसार उनके नाम ये हैं; अर्थात तिम्ना अधिपति, अल्बा अधिपति, यतेत अधिपति, |
41
|
ओहोलीबामा अधिपति, एला अधिपति, पीनोन अधिपति, |
42
|
कनज अधिपति, तेमान अधिपति, मिबसार अधिपति, |
43
|
मग्दीएल अधिपति, ईराम अधिपति: एदोमवंशियों ने जो देश अपना कर लिया था, उसके निवास स्थानों में उनके ये ही अधिपति हुए। और एदोमी जाति का मूलपुरूष ऐसाव है॥ |
Genesis 36:29 Hindi Language Bible Words basic statistical display
COMING SOON ...