Indian Language Bible Word Collections
Proverbs 2:16
Proverbs Chapters
Proverbs 2 Verses
Books
Old Testament
New Testament
Bible Versions
English
Tamil
Hebrew
Greek
Malayalam
Hindi
Telugu
Kannada
Gujarati
Punjabi
Urdu
Bengali
Oriya
Marathi
Books
Old Testament
New Testament
Proverbs Chapters
Proverbs 2 Verses
1
|
हे मेरे पुत्र, यदि तू मेरे वचन ग्रहण करे, और मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में रख छोड़े, |
2
|
और बुद्धि की बात ध्यान से सुने, और समझ की बात मन लगा कर सोचे; |
3
|
और प्रवीणता और समझ के लिये अति यत्न से पुकारे, |
4
|
ओर उस को चान्दी की नाईं ढूंढ़े, और गुप्त धन के समान उसी खोज में लगा रहे; |
5
|
तो तू यहोवा के भय को समझेगा, और परमेश्वर का ज्ञान तुझे प्राप्त होगा। |
6
|
क्योंकि बुद्धि यहोवा ही देता है; ज्ञान और समझ की बातें उसी के मुंह से निकलती हैं। |
7
|
वह सीधे लोगों के लिये खरी बुद्धि रख छोड़ता है; जो खराई से चलते हैं, उनके लिये वह ढाल ठहरता है। |
8
|
वह न्याय के पथों की देख भाल करता, और अपने भक्तों के मार्ग की रक्षा करता है। |
9
|
तब तू धर्म और न्याय, और सीधाई को, निदान सब भली-भली चाल समझ सकेगा; |
10
|
क्योंकि बुद्धि तो तेरे हृदय में प्रवेश करेगी, और ज्ञान तुझे मनभाऊ लगेगा; |
11
|
विवेक तुझे सुरक्षित रखेगा; और समझ तेरी रक्षक होगी; |
12
|
ताकि तुझे बुराई के मार्ग से, और उलट फेर की बातों के कहने वालों से बचाए, |
13
|
जो सीधाई के मार्ग को छोड़ देते हैं, ताकि अन्धेरे मार्ग में चलें; |
14
|
जो बुराई करने से आनन्दित होते हैं, और दुष्ट जन की उलट फेर की बातों में मगन रहते हैं; |
15
|
जिनकी चालचलन टेढ़ी मेढ़ी और जिनके मार्ग बिगड़े हुए हैं॥ |
16
|
तब तू पराई स्त्री से भी बचेगा, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है, |
17
|
और अपनी जवानी के साथी को छोड़ देती, और जो अपने परमेश्वर की वाचा को भूल जाती है। |
18
|
उसका घर मृत्यु की ढलान पर है, और उसी डगरें मरे हुओं के बीच पहुंचाती हैं; |
19
|
जो उसके पास जाते हैं, उन में से कोई भी लौट कर नहीं आता; और न वे जीवन का मार्ग पाते हैं॥ |
20
|
तू भले मनुष्यों के मार्ग में चल, और धर्मियों की बाट को पकड़े रह। |
21
|
क्योंकि धर्मी लोग देश में बसे रहेंगे, और खरे लोग ही उस में बने रहेंगे। |
22
|
दुष्ट लोग देश में से नाश होंगे, और विश्वासघाती उस में से उखाड़े जाएंगे॥ |