Indian Language Bible Word Collections
Lamentations 3:43
Lamentations Chapters
Lamentations 3 Verses
Books
Old Testament
New Testament
Bible Versions
English
Tamil
Hebrew
Greek
Malayalam
Hindi
Telugu
Kannada
Gujarati
Punjabi
Urdu
Bengali
Oriya
Marathi
Books
Old Testament
New Testament
Lamentations Chapters
Lamentations 3 Verses
1
|
उसके रोष की छड़ी से दु:ख भोगने वाला पुरुष मैं ही हूं; |
2
|
वह मुझे ले जा कर उजियाले में नहीं, अन्धियारे ही में चलाता है; |
3
|
उसका हाथ दिन भर मेरे ही विरुद्ध उठता रहता है। |
4
|
उसने मेरा मांस और चमड़ा गला दिया है, और मेरी हड्डियों को तोड़ दिया है; |
5
|
उसने मुझे रोकने के लिये किला बनाया, और मुझ को कठिन दु:ख और श्रम से घेरा है; |
6
|
उसने मुझे बहुत दिन के मरे हुए लोगों के समान अन्धेरे स्थानों में बसा दिया है। |
7
|
मेरे चारों ओर उसने बाड़ा बान्धा है कि मैं निकल नहीं सकता; उसने मुझे भारी सांकल से जकड़ा है; |
8
|
मैं चिल्ला चिल्लाके दोहाई देता हूँ, तौभी वह मेरी प्रार्थना नहीं सुनता; |
9
|
मेरे मार्गों को उसने गढ़े हुए पत्थरों से रोक रखा है, मेरी डगरों को उसने टेढ़ी कर दिया है। |
10
|
वह मेरे लिये घात में बैठे हुए रीछ और घात लगाए हुए सिंह के समान है; |
11
|
उसने मुझे मेरे मार्गों से भुला दिया, और मुझे फाड़ डाला; उसने मुझ को उजाड़ दिया है। |
12
|
उसने धनुष चढ़ा कर मुझे अपने तीर का निशाना बनाया है। |
13
|
उसने अपनी तीरों से मेरे हृदय को बेध दिया है; |
14
|
सब लोग मुझ पर हंसते हैं और दिन भर मुझ पर ढालकर गीत गाते हैं, |
15
|
उसने मुझे कठिन दु:ख से भर दिया, और नागदौना पिलाकर तृप्त किया है। |
16
|
उसने मेरे दांतों को कंकरी से तोड़ डाला, और मुझे राख से ढांप दिया है; |
17
|
और मुझ को मन से उतार कर कुशल से रहित किया है; मैं कल्याण भूल गया हूँ; |
18
|
इसलिऐ मैं ने कहा, मेरा बल नाश हुआ, और मेरी आश जो यहोवा पर थी, वह टूट गई है। |
19
|
मेरा दु:ख और मारा मारा फिरना, मेरा नागदौने और-और विष का पीना स्मरण कर! |
20
|
मैं उन्हीं पर सोचता रहता हूँ, इस से मेरा प्राण ढला जाता है। |
21
|
परन्तु मैं यह स्मरण करता हूँ, इसीलिये मुझे आाशा है: |
22
|
हम मिट नहीं गए; यह यहोवा की महाकरुणा का फल है, क्योंकि उसकी दया अमर है। |
23
|
प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान है। |
24
|
मेरे मन ने कहा, यहोवा मेरा भाग है, इस कारण मैं उस में आशा रखूंगा। |
25
|
जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है। |
26
|
यहोवा से उद्धार पाने की आशा रख कर चुपचाप रहना भला है। |
27
|
पुरुष के लिये जवानी में जूआ उठाना भला है। |
28
|
वह यह जान कर अकेला चुपचाप रहे, कि परमेश्वर ही ने उस पर यह बोझ डाला है; |
29
|
वह अपना मुंह धूल में रखे, क्या जाने इस में कुछ आशा हो; |
30
|
वह अपना गाल अपने मारने वाले की ओर फेरे, और नामधराई सहता रहे। |
31
|
क्योंकि प्रभु मन से सर्वदा उतारे नहीं रहता, |
32
|
चाहे वह दु:ख भी दे, तौभी अपनी करुणा की बहुतायत के कारण वह दया भी करता है; |
33
|
क्योंकि वह मनुष्यों को अपने मन से न तो दबाता है और न दु:ख देता है। |
34
|
पृथ्वी भर के बंधुओं को पांव के तले दलित करना, |
35
|
किसी पुरुष का हक़ परमप्रधान के साम्हने मारना, |
36
|
और किसी मनुष्य का मुक़द्दमा बिगाड़ना, इन तीन कामों को यहोवा देख नहीं सकता। |
37
|
यदि यहोवा ने आज्ञा न दी हो, तब कौन है कि वचन कहे और वह पूरा हो जाए? |
38
|
विपत्ति और कल्याण, क्या दोनों परमप्रधान की आज्ञा से नहीं होते? |
39
|
सो जीवित मनुष्य क्यों कुड़कुड़ाए? और पुरुष अपने पाप के दण्ड को क्यों बुरा माने? |
40
|
हम अपने चालचलन को ध्यान से परखें, और यहोवा की ओर फिरें! |
41
|
हम स्वर्गवासी परमेश्वर की ओर मन लगाएं और हाथ फैलाएं और कहें: |
42
|
हम ने तो अपराध और बलवा किया है, और तू ने क्षमा नहीं किया। |
43
|
तेरा कोप हम पर है, तू हमारे पीछे पड़ा है, तू ने बिना तरस खाए घात किया है। |
44
|
तू ने अपने को मेघ से घेर लिया है कि तुझ तक प्रार्थना न पहुंच सके। |
45
|
तू ने हम को जाति जाति के लोगों के बीच में कूड़ा-कर्कट सा ठहराया है। |
46
|
हमारे सब शत्रुओं ने हम पर अपना अपना मुंह फैलाया है; |
47
|
भय और गड़हा, उजाड़ और विनाश, हम पर आ पड़े हैं; |
48
|
मेरी आंखों से मेरी प्रजा की पुत्री के विनाश के कारण जल की धाराएं बह रही है। |
49
|
मेरी आंख से लगातार आंसू बहते रहेंगे, |
50
|
जब तक यहोवा स्वर्ग से मेरी ओर न देखे; |
51
|
अपनी नगरी की सब स्त्रियों का हाल देखने पर मेरा दु:ख बढ़ता है। |
52
|
जो व्यर्थ मेरे शत्रु बने हैं, उन्होंने निर्दयता से चिडिय़ा के समान मेरा अहेर किया है; |
53
|
उन्होंने मुझे गड़हे में डाल कर मेरे जीवन का अन्त करने के लिये मेरे ऊपर पत्थर लुढ़काए हैं; |
54
|
मेरे सिर पर से जल बह गया, मैं ने कहा, मैं अब नाश हो गया। |
55
|
हे यहोवा, गहिरे गड़हे में से मैं ने तुझ से प्रार्थना की; |
56
|
तू ने मेरी सुनी कि जो दोहाई देकर मैं चिल्लाता हूँ उस से कान न फेर ले! |
57
|
जब मैं ने तुझे पुकारा, तब तू ने मुझ से कहा, मत डर! |
58
|
हे यहोवा, तू ने मेरा मुक़द्दमा लड़ कर मेरा प्राण बचा लिया है। |
59
|
हे यहोवा, जो अन्याय मुझ पर हुआ है उसे तू ने देखा है; तू मेरा न्याय चुका। |
60
|
जो बदला उन्होंने मुझ से लिया, और जो कल्पनाएं मेरे विरुद्ध कीं, उन्हें भी तू ने देखा है। |
61
|
हे यहोवा, जो कल्पनाएं और निन्दा वे मेरे विरुद्ध करते हैं, वे भी तू ने सुनी हैं। |
62
|
मेरे विरोधियों के वचन, और जो कुछ भी वे मेरे विरुद्ध लगातार सोचते हैं, उन्हें तू जानता है। |
63
|
उनका उठना-बैठना ध्यान से देख; वे मुझ पर लगते हुए गीत गाते हैं। |
64
|
हे यहोवा, तू उनके कामों के अनुसार उन को बदला देगा। |
65
|
तू उनका मन सुन्न कर देगा; तेरा शाप उन पर होगा। |
66
|
हे यहोवा, तू अपने कोप से उन को खदेड़-खदेड़कर धरती पर से नाश कर देगा। |