Indian Language Bible Word Collections
Lamentations 5:6
Lamentations Chapters
Lamentations 5 Verses
Books
Old Testament
New Testament
Bible Versions
English
Tamil
Hebrew
Greek
Malayalam
Hindi
Telugu
Kannada
Gujarati
Punjabi
Urdu
Bengali
Oriya
Marathi
Books
Old Testament
New Testament
Lamentations Chapters
Lamentations 5 Verses
1
|
हे यहोवा, स्मरण कर कि हम पर क्या क्या बीता है; हमारी ओर दृष्टि कर के हमारी नामधराई को देख! |
2
|
हमारा भाग परदेशियों का हो गया ओर हमारे घर परायों के हो गए हैं। |
3
|
हम अनाथ और पिताहीन हो गए; हमारी माताएं विधवा सी हो गई हैं। |
4
|
हम मोल ले कर पानी पीते हैं, हम को लकड़ी भी दाम से मिलती है। |
5
|
खदेड़ने वाले हमारी गर्दन पर टूट पड़े हैं; हम थक गए हैं, हमें विश्राम नहीं मिलता। |
6
|
हम स्वयं मिस्र के आधीन हो गए, और अश्शूर के भी, ताकि पेट भर सकें। |
7
|
हमारे पुरखाओं ने पाप किया, ओर मर मिटे हैं; परन्तु उनके अधर्म के कामों का भार हम को उठाना पड़ा है। |
8
|
हमारे ऊपर दास अधिकार रखते हैं; उनके हाथ से कोई हमें नहीं छुड़ाता। |
9
|
जंगल में की तलवार के कारण हम अपने प्राण जोखिम में डाल कर भोजनवस्तु ले आते हैं। |
10
|
भूख की झुलसाने वाली आग के कारण, हमारा चमड़ा तंदूर की नाईं काला हो गया है। |
11
|
सिय्योन में स्त्रियां, और यहूदा के नगरों में कुमारियां भ्रष्ट की गई हैं। |
12
|
हाकिम हाथ के बल टांगे गए हैं; और पुरनियों का कुछ भी आदर नहीं किया गया। |
13
|
जवानों को चक्की चलानी पड़ती है; और लड़के-बाले लकड़ी का बोझ उठाते हुए लडखड़ाते हैं। |
14
|
अब फाटक पर पुरनिये नहीं बैठते, न जवानों का गीत सुनाईं पड़ता है। |
15
|
हमारे मन का हर्ष जाता रहा, हमारा नाचना विलाप में बदल गया है। |
16
|
हमारे सिर पर का मुकुट गिर पड़ा है; हम पर हाय, क्योंकि हम ने पाप किया है! |
17
|
इस कारण हमारा हृदय निर्बल हो गया है, इन्हीं बातों से हमारी आंखें धुंधली पड़ गई हैं, |
18
|
क्योंकि सिय्योन पर्वत उजाड़ पड़ा है; उस में सियार घूमते हैं। |
19
|
परन्तु हे यहोवा, तू तो सदा तक विराजमान रहेगा; तेरा राज्य पीढ़ी-पीढ़ी बना रहेगा। |
20
|
तू ने क्यों हम को सदा के लिये भुला दिया है, और क्यों बहुत काल के लिये हमें छोड़ दिया है? |
21
|
हे यहोवा, हम को अपनी ओर फेर, तब हम फिर सुधर जाएंगे। प्राचीनकाल की नाईं हमारे दिन बदल कर ज्यों के त्यों कर दे! |
22
|
क्या तू ने हमें बिल्कुल त्याग दिया है? क्या तू हम से अत्यन्त क्रोधित है? |